ePaper

हिमालय से झारखंड होते हुए आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ रहा ट्रफ, जानें कैसा रहेगा 12 सितंबर का मौसम

Updated at : 11 Sep 2025 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam Jharkhand Weather Ranchi Rain IMD Update

Kal Ka Mausam: झारखंड में 12 सितंबर से बारिश की चेतावनी.

Kal Ka Mausam: हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल से होते हए झारखंड के रास्ते ट्रफ आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ रहा है. झारखंड के मौसम पर इसका असर देखने को मिलेगा. आज ही जान लीजिए कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कल के मौसम के बारे में क्या भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: समुद्र तल पर बना मानसून ट्रफ इस वक्त श्रीगंगानगर, बरेली, बाराबंकी, डेहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. दक्षिणी ओडिशा और उससे सटे तटवर्ती आंध्रप्रदेश में समुद्रतल पर बना अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. एक ट्रफ है जो, सब-हिमालयन क्षेत्र पश्चिम बंगाल और सिक्किम से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से होते हुए झारखंड, की ओर बढ़ रहा है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण ओडिशा और उससे सटे उत्तरी तटवर्ती आंध्रप्रदेश में समुद्र तल के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है.

16 सितंबर तक झारखंड में वर्षा-वज्रपात का मौसम विभाग ने जारी किया है येलो अलर्ट.

Kal Ka Mausam: 12 सितंबर से दिखेगा ट्रफ का असर, वर्षा-वज्रपात की संभावना

इसका असर 12 सितंबर 2025 से झारखंड में देखने को मिलेगा. 12 सितंबर, 13 सितंबर और 14 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. मौसम भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. इसके बाद 3 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

झारखंड में अब तक हुई बारिश का हाल.

24 घंटे के दौरान सामान्य रहा मानसून, कई जिलों में हुई वर्षा

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा. मौसम केंद्र रांची ने कहा कि इस दौरान राज्य में अनेक जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 58.4 मिलीमीटर पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.7 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान उच्चतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला.

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहां-कितनी वर्षा हुई. एक-एक वर्षा केंद्र का रिकॉर्ड यहां देखें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

24 घंटे के दौरान झारखंड में इन केंद्रों पर हुई वर्षा

जगह का नामवर्षापात
धालभूमगढ़58.4 मिलीमीटर
रांची56.4 मिलीमीटर
सिकटिया54.4 मिलीमीटर
जरमुंडी47.4 मिलीमीटर
मोहनपुर41.9 मिलीमीटर
देवघर38.6 मिलीमीटर
अड़की37.0 मिलीमीटर
लातेहार बालूमाथ34.5 मिलीमीटर
कोलेबिरा33.6 मिलीमीटर
कुरडेग31.8 मिलीमीटर
दियाकेल खूंटी27.0 मिलीमीटर
खलारी24.8 मिलीमीटर
परसाबाद23.2 मिलीमीटर
हेंदगिर16.6 मिलीमीटर
गारू16.0 मिलीमीटर
पतरातू15.0 मिलीमीटर
धुड़की14.5 मिलीमीटर
तेनुघाट14.2 मिलीमीटर
स्रोत : मौसम केंद्र रांची

10-11 सितंबर को सामान्य से 11 फीसदी कम हुई वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 7.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 8.4 मिलीमीटर से 11 फीसदी कम है. समूचे झारखंड में मानसून के बारिश की बात करें, तो यहां अब तक 1061.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षापात 890.6 मिलीमीटर से 19 फीसदी अधिक है. जामताड़ा, देवघर, गोड्डा और पाकुड़ में सामान्य से कम वर्षा हुई है. सबसे कम वर्षा जामताड़ा में हुई है. यहां सामान्य से 24 प्रतिशत कम वर्षा हुई है.

झारखंड में सबसे ज्यादा वर्षा इन जिलों में हुई

जिला का नाममानसून में हुई वर्षासामान्य वर्षा
रांची1560.9 मिलीमीटर910.1 मिलीमीटर
पूर्वी सिंहभूम1732.5 मिलीमीटर960.9 मिलीमीटर
डालटेनगंज1052.4 मिलीमीटर746.5 मिलीमीटर
बोकारो-थर्मल1123.5 मिलीमीटर799.3 मिलीमीटर
पश्चिमी सिंहभूम1169.2 मिलीमीटर894.8 मिलीमीटर
धनबाद1235.5 मिलीमीटर922.1 मिलीमीटर
दुमका1045.1 मिलीमीटर879.9 मिलीमीटर
जामताड़ा1144.1 मिलीमीटर908.0 मिलीमीटर
खूंटी1224.0 मिलीमीटर984.2 मिलीमीटर
लातेहार1287.6 मिलीमीटर905.5 मिलीमीटर
रामगढ़1108.6 मिलीमीटर903.7 मिलीमीटर
साहिबगंज1058.8 मिलीमीटर985.9 मिलीमीटर
सरायकेला-खरसावां1357.0 मिलीमीटर890.3 मिलीमीटर
सिमडेगा1166.3 मिलीमीटर1157.1 मिलीमीटर
स्रोत : मौमस केंद्र रांची

इसे भी पढ़ें

रांची में मूसलाधार बारिश, खूंटी, धनबाद समेत 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

11 सितंबर को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी भाग में भारी वर्षा की संभावना, आईएमडी का येलो अलर्ट

रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी गरज के साथ बारिश, वज्रपात की भी आशंका, येलो अलर्ट जारी

रांची, गुमला समेत 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें क्या होगा असर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola