11 सितंबर को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी भाग में भारी वर्षा की संभावना, आईएमडी का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट.

Jharkhand Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड में 11 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी वर्षा की संभावना जतायी है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 11 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी भाग में भारी वर्षा होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने येलो अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है. कहा है कि गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर गर्जन के साथ आंधी भी चलेगी. आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

2 दिन में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक आयेगी गिरावट

मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. राज्य में अगले 2 दिन के दौरान उच्चतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले 2 दिन में इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम पूर्वानुमान में मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

झारखंड में 24 घंटे के दौरान सामान्य रहा मानसून

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा. इस दौरान राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 86 मिलीमीटर वर्षा धनबाद के पुटकी डीवीसी में हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.6 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में 3.5 मिलीमीटर बरसा मानसून

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 3.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो इस दिन होने वाली सामान्य वर्षा 8.4 मिलीमीटर से 58 फीसदी कम है. समूचे राज्य में अब तक सामान्य से 19 फीसदी वर्षा हो चुकी है. अब तक राज्य में 1053.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षापात 882.2 मिलीमीटर से 19 प्रतिशत अधिक है.

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई

जगह का नामवर्षापात
पुटकी डीवीसी86.0 मिलीमीटर
जामताड़ा82.4 मिलीमीटर
धनबाद67.2 मिलीमीटर
पुटकी53.6 मिलीमीटर
तेनुघाट48.0 मिलीमीटर
कोडरमाडीवीसी35.5 मिलीमीटर
पद्मा डीवीसी28.8 मिलीमीटर
बोकारो थर्मल26.4 मिलीमीटर
चंदनकियारी26.0 मिलीमीटर
नौडीहा बाजार24.0 मिलीमीटर
रामगढ़ (बीडीओ)22.4 मिलीमीटर
राजधनवार21.6 मिलीमीटर
बरियातू19.0 मिलीमीटर
तिलैया डीवीसी18.2 मिलीमीटर
जामताड़ा15.0 मिलीमीटर
रामगढ़14.2 मिलीमीटर
तिलैया14.0 मिलीमीटर
बोकारो केवीके14.0 मिलीमीटर
स्रोत : मौसम केंद्र रांची

इसे भी पढ़ें

रांची समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी गरज के साथ बारिश, वज्रपात की भी आशंका, येलो अलर्ट जारी

रांची, गुमला समेत 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें क्या होगा असर

चक्रवाती टर्फ का असर: आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

झारखंड में आंधी-तूफान और गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola