ePaper

13 किमी की रफ्तार से बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’, जानें, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 30 Nov 2024 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam jharkhand weather tomorrow

Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ 13 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा है. झारखंड पर भी इसका असर दिखने वाला है. जानें, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम में उठा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ 6 घंटे तक 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ा. इस चक्रवाती तूफान की वजह से झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है.

झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश, कहीं बूंदाबांदी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के अभिषेक आनंद ने बताया कि ‘फेंगल’, जिसे ‘फेनजल’ चक्रवाती तूफान भी कहा जा रहा है, के असर से झारखंड के कुछ जिलों में वर्षा होगी. कहीं बूंदाबांदी होगी, तो कहीं तापमान में वृद्धि होगी. उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड के किन जिलों में इसके असर से वर्षा होगी और कब प्रचंड ठंड पड़ेगी.

चेन्नई, पुडुचेरी से कितनी दूर है ‘फेंगल’ चक्रवात?

इससे पहले जान लीजिए कि चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ कब तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट को पार करेगा. इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ पुडुचेरी से 120 किलोमीर, चेन्नई से 110 किलोमीटर, नागपट्टिनम से 200 किलोमीटर और त्रिंकोमाली से 420 किलोमीटर दूर है.

70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से समुद्र तट को पार करेगा ‘फेंगल’

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज रात कराईकल और महाबल्लिपुरम से इस चक्रवाती तूफान के गुजरने की संभावना है. 30 नवंबर की देर शाम यह 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से गुजरेगा. इसके असर से झारखंड के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके बाद एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा.

कल सुबह झारखंड में छाया रहेगा कोहरा या धुंध

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, कल यानी 1 दिसंबर को झारखंड में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. दक्षिणी हिस्से यानी कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं वर्षा होगी. इसके अलावा शेष भाग में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

24 घंटे के दौरान ऐसा रहा झारखंड का मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं भी वर्षा नहीं हुई. मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में दर्ज किया गया. गोड्डा का उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

नवंबर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कब रिकॉर्ड किया गया?

झारखंड में नवंबर के महीने में अच्छी-खासी ठंड पड़ने लगती है. मौसम विभाग के पिछले 50 साल के रिकॉर्ड पर गौर करेंगे, तो पाएंगे कि 6 नवंबर 2001 को रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

रांची में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान कब रहा?

रांची में नवंर के महीने में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर चुका है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले 50 साल में 30 नवंबर को 2 बार न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. 30 नवंबर 1960 और 30 नवंबर 1970 को रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था.

रांची में नवंबर का औसत अधिकतम तापमान कितना है?

झारखंड की राजधानी रांची में नवंर के महीने में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है.

रांची में नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान कितना होता है?

रांची में नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है. मौसम विभाग के पिछले 50 साल के रिकॉर्ड से यह जानकारी सामने आई है.

Also Read

Cyclone Tracker: झारखंड में 4 तक रहेगा ‘फेंगल’ का असर, पश्चिमी विक्षोभ से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Kal Ka Mausam: झारखंड में 10.1 डिग्री हुआ तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola