Cyclone Tracker: झारखंड में 4 तक रहेगा ‘फेंगल’ का असर, पश्चिमी विक्षोभ से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

फेंगल साइक्लोन का पाथ और उसकी जानकारी देते मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद.
Cyclone Tracker: झारखंड में ‘फेंगल’ का असर आने वाले कई दिनों तक रहेगा. 4 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ से कड़ाके की ठंड पड़ेगी. जानें झारखंड में मौसम का हाल.
Cyclone Tracker| Jharkhand Weather| बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात फेंगल का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. इसका असर अगले 3-4 दिनों तक दिखेगा. मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी.
आज कराईकल और महाबल्लीपुरम के तट को पार करेगा ‘फेंगल’
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि फेंगल चक्रवात, जिसे फेनजल भी कहा जा रहा है, शनिवार को देर शाम दक्षिण भारत के कराईकल और महाबल्लीपुरम को पार करेगा. इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर तक रहने का अनुमान है.
झारखंड में दिखेगा ‘फेंगल’ का आंशिक असर
अभिषेक आनंद ने बताया कि इस तूफान का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. हालांकि, यह असर आंशिक होगा. उन्होंने बताया कि दक्षिणी झारखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी. उससे सटे मध्य भाग में बूंदाबांदी होने की संभावना है. अन्य भागों में दिन का तापमान घटेगा और रात का तापमान बढ़ जाएगा.
पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि जब तक ‘फेंगल’ का असर रहेगा, झारखंड में ठंड का अहसास कम होगा. 4 दिसंबर के बाद इसका असर खत्म होगा और उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.
कोल्हान प्रमंडल के इन जिलों में होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि कोल्हान प्रमंडल, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले आते हैं, वहां हल्की बारिश देखने को मिलेगी. पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में बारिश नहीं होगी. तापमान में घट-बढ़ देखने को मिल सकती है.
Also Read
Kal Ka Mausam: झारखंड में 10.1 डिग्री हुआ तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
Dhanbad Weather: धनबाद में कंपकपाने लगी ठंड, न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




