Ranchi News : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार का अंतिम कार्य दिवस 19 मार्च को

Updated at : 08 Mar 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

आठ अक्तूबर 2021 को झारखंड हाइकोर्ट के जज बने थे

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार का अंतिम कार्य दिवस 19 मार्च को है. इसके बाद वह सेवानिवृत्त हो जायेंगे. उनकी सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड हाइकोर्ट में चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव सहित 15 न्यायाधीश रह जायेंगे. हालांकि हाइकोर्ट में न्यायाधीशों का कुल स्वीकृत पद 25 है. जस्टिस नवनीत कुमार आठ अक्तूबर 2021 को झारखंड हाइकोर्ट के जज बने थे. हाइकोर्ट के जज नियुक्त होने तक वह रांची के न्यायायुक्त के पद पर पदस्थापित रहे. उनका जन्म बिहार के आरा (भोजपुर) में 20 मार्च 1963 को हुआ था. जस्टिस कुमार ने संत जॉन्स हाइस्कूल रांची से मैट्रिक की पढ़ाई की थी. उन्होंने संत जेवियर कॉलेज रांची से इंटरमीडिएट व स्नातक की पढ़ाई की. वर्ष 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की. दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर भी किया. दिल्ली हाइकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी. इसके बाद 1990 में पटना हाइकोर्ट में वकालत शुरू किया. जस्टिस नवनीत कुमार 22 दिसंबर 2001 को झारखंड राज्य में सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस में आये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola