Cycling : अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के कैंप में जगह बनानेवाले झारखंड के पहले साइकिलिस्ट बने नारायण

Updated at : 14 Jul 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Cycling : अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के कैंप में जगह बनानेवाले झारखंड के पहले साइकिलिस्ट बने नारायण

नारायण महतो का चयन जूनियर वर्ल्ड साइकिलिंग चैंपियनशिप के कैंप के लिए किया गया है. इस चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 25 अगस्त तक चीन में होना है.

विज्ञापन

जूनियर वर्ल्ड साइकिलिंग चैंपियनशिप के कैंप में मिली जगह

इंटरनेशनल कोच देंगे प्रशिक्षणखेल संवाददाता, रांची

कहते हैं जब आप कोई काम लगन से करते हैं, तो रास्ते भी आपको मंजिल का पता बता देता है. कुछ ऐसा ही हुआ है झारखंड के बोकारो के रहने वाले साइकिलिस्ट नारायण महतो के साथ. किसान माता-पिता के बेटे नारायण को उनके लगन ने मुकाम तक पहुंचाया और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर झारखंड के साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है. अब इस साइकिलिस्ट का चयन जूनियर वर्ल्ड साइकिलिंग चैंपियनशिप के कैंप के लिए हुआ है़ इसके साथ ही ये झारखंड के पहले साइकिलिस्ट बन गये हैं, जिनको अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के कैंप में जगह मिली है. इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कोच इन्हें दिल्ली में एक महीने तक प्रशिक्षण देंगे.

नेशनल में बना चुके हैं रिकॉर्ड, जीता है स्वर्ण

बोकारो जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर कंदेर पंचायत के होन्हे गांव के रहनेवाले नारायण महतो 2017 से जेएसएसपीएस के कैडेट हैं और साइकिलिंग को लेकर इनके जुनून को देखते हुए इन्हें एकेडमी में जगह दी गयी. इसके बाद नारायण ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा. पिछले वर्ष रांची में हुई नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में नारायण ने टीम स्प्रिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता और नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया. रामकुमार भट्ट की देखरेख में ये प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि नारायण महतो का चयन जूनियर वर्ल्ड साइकिलिंग चैंपियनशिप के कैंप के लिए किया गया है. इस चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 25 अगस्त तक चीन में होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola