Football : बिहार को हरा कर झारखंड की बालिकाएं फाइनल में पहुंचीं

Published at :10 Sep 2024 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
Football : बिहार को हरा कर झारखंड की बालिकाएं फाइनल में पहुंचीं

बिहार को हरा कर झारखंड की बालिकाएं फाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन

रांची. झारखंड की बालिका फुटबॉल टीम सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी है. मालदा में सोमवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच में झारखंड ने टाइब्रेकर में बिहार को 4-3 से हराया. टाइब्रेकर में झारखंड की ओर से सुनयना कुमारी, गोलू कुमारी, दीपिका कुमार और नैंसी कुमारी ने गोल किया. इससे पहले निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल से बराबरी पर थीं. इस जीत के साथ झारखंड की टीम मालदा वेन्यू की ग्रुप चैंपियन बन गयी है. वहीं, चैंपियनशिप के फाइनल में बुधवार 11 सितंबर को झारखंड का मुकाबला मणिपुर से होगा, जिसने बहरामपुर में खेले गये एक अन्य सेमीफाइनल में बंगाल को 5-0 से पराजित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola