JPSC-JSSC Protest: सरकार से वार्ता करने वाले डेलीगेट्स बदले, यहां देखें अंतिम सूची

Updated:
विज्ञापन

जेपीएससी धांधली के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र

जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच सरकार के साथ वार्ता के लिए डेलीगेट्स की अंतिम सूची जारी कर दी गई है. सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सरकार से मिलेगा.

विज्ञापन

रांची से राज लक्ष्मी की रिपोर्ट

रांची: जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच सरकार के साथ वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेट्स) की अंतिम सूची जारी कर दी गई है. पहले प्रस्तावित सूची में बदलाव करते हुए नए प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. आंदोलनकारी अभ्यर्थियों की ओर से जारी अंतिम सूची के अनुसार अब यही 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सरकार के साथ विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता करेगा.

प्रमुख मुद्दों से सरकार को अवगत कराना उद्देश्य

अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल में बदलाव आपसी सहमति और सभी पक्षों से चर्चा के बाद किया गया है, ताकि वार्ता में सभी प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष रखा जा सके. प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य जेपीएससी परीक्षाओं से जुड़े विवादों, नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, लंबित परिणामों और अभ्यर्थियों की अन्य मांगों पर सरकार से सकारात्मक पहल सुनिश्चित कराना है.

ये भी पढ़ें... रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में अब हादसों पर लगेगा ब्रेक; पहाड़ काटकर बनेगी नई फोरलेन सड़क

छात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण

आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे संवाद के माध्यम से समाधान चाहते हैं. उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. ऐसे में सरकार के साथ होने वाली वार्ता को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वार्ता के नतीजे के आधार पर आगे की आंदोलन की रणनीति भी तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें... झारखंड विधानसभा: JPSC को लेकर सदन के अंदर वेल में BJP विधायकों का हंगामा

अफवाहों से बचने की अपील

अभ्यर्थियों ने सभी साथियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें. प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को सभी अभ्यर्थियों की ओर से अपनी बात रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सरकार से वार्ता करने वाले अंतिम 10 डेलीगेट्स

  1. रवीन्द्र पासवान
  2. पीयूष कुमार
  3. राजेश प्रसाद
  4. नीतू कुजूर
  5. अंकित राज
  6. कार्तिक सोरेन
  7. शालू कुमारी
  8. रवींद्र कुमार रवि
  9. आनंद कुमार
  10. अंकित कुमार


विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola