हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना बीजेपी विधायक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR
Published by : Kunal Kishore Updated At : 24 Jul 2024 5:02 PM
बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ता ने गढ़वा के रमना थाने में शिकायत दर्ज करायी है. झामुमो कार्यकर्ता का आरोप है कि भानु प्रताप शाही ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था.
हेमंत सोरेन के खिलाफ टिप्पणी करने पर बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. भानु प्रताप शाही के खिलाफ यह मुकदमा झामुमो कार्यकर्ता राजेंद्र उरांव ने गढ़वा के रमना थाने में दर्ज कराया है. झामुमो कार्यकर्ता का कहना है कि बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने हेमंत सोरेन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी.
क्या है मामला
झामुमो कार्यकर्ता ने शिकायत में लिखा है कि 22 जुलाई को भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने रांची में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विवादित बयान दिया था.
विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि किसी को भी अमर्यादित भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से ठेस पहुंचती है.
Also read : झारखंड में इंडिया गठबंधन जीता तो एक सप्ताह में गिरेगी मोदी सरकार : कांग्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










