झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक, रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

जेल आईजी सुदर्शन मंडल

झारखंड कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी और जेल आईजी सुदर्शन मंडल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उन्हें हार्ट अटैक आने की पुष्टि की है और उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

Sudarshan Mandal Heart Attack: झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में जेल आईजी सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल रांची के कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की

डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया.

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी 

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सुदर्शन मंडल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और आवश्यक कार्डिएक उपचार दिया जा रहा है. उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग की जा रही है.

ये भी पढ़ें: रांची में बोरिंग कराने से पहले करनी होगी जेब ढीली, 2500 रुपये की NOC के साथ घर में वाटर हार्वेस्टिंग भी जरूरी

ये भी पढ़ें: रांची में बोरिंग कराने से पहले करनी होगी जेब ढीली, 2500 रुपये की NOC के साथ घर में वाटर हार्वेस्टिंग भी जरूरी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola