ePaper

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में बर्फबारी का दिखेगा असर, झारखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात

Updated at : 27 Feb 2025 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather rain with thunderstorm

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश की वजह से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. 28 फरवरी से पलामू समेत अन्य जिलों में बारिश के दौरान ओलावृष्टि हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण इसका असर झारखंड में भी पड़ने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिम इलाके खास कर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में 28 फरवरी से फिर बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम में यह बदलाव एक मार्च तक रहने की संभावना है. गुरुवार को राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा.

देवघर समेत अन्य इलाकों में भी बदलेगा मौसम


एक मार्च को देवघर आदि इलाके में भी मौसम में बदलाव संभव है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत झारखंड के अन्य जिलों में आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. इसके साथ ही रात और सुबह में हल्की ठंड रहने की संभावना है, जबकि दिन में तापमान में वृद्धि हो सकती है.

तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की हो सकती है वृद्धि


मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. दो मार्च से मौसम शुष्क रहेगा. बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, सबसे कम तापमान चतरा का 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम व 24 घंटे में 1.6 डिग्री कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम तथा 24 घंटे में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 27.1 13.5
जमशेदपुर 31.1 16.5
मेदिनीनगर 30.6 13.5
बोकारो 31.1 14.1
चाईबासा 32.4 16.6
चतरा 27.2 10.6
सरायकेला 33.8 16.9
गोड्डा 31.0 18.2
देवघर 29.6 13.3

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola