झारखंड के इन जिलों में 9-10 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी
बारिश. (AI Image)
झारखंड में मॉनसून सक्रिय है, जिसके चलते 10 अगस्त तक बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
Jharkhand Weather News: मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में 10 अगस्त तक बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. शनिवार को सबसे अधिक 27 मिमी बारिश जगन्नाथपुर में हुई. रांची और जमशेदपुर में छह-छह मिमी, बोकारो में सात, मेदिनीनगर में दो और रामगढ़ में 13 मिमी बारिश हुई. बारिश के कारण रांची के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाये रहेंगे.
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 9 अगस्त को रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका और जामताड़ा में भारी बारिश हो सकती है. 10 अगस्त को खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी है. अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें- आदिवासी महोत्सव के लिए रांची तैयार, मोरहाबादी मैदान में 5,000 कलाकार बिखेरेंगे जलवा
वज्रपात से लातेहार में सामाजिक कार्यकर्ता की मौत
इधर, शनिवार को लातेहार के गारू थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह (57) की मौत हो गयी.
झारखंड में सामान्य से 21% कम बारिश
झारखंड में एक जून से आठ अगस्त तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. रांची में भी इस अवधि में सामान्य से आठ प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है.
ये भी पढ़ें- International Tribal Day 2026: 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है आदिवासी दिवस? जानिए पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










