Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में मानसून से पहले वज्रपात का कहर, 6 की मौत, आज झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. वज्रपात की भी आशंका है. पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मानसून में अभी देरी है, लेकिन इससे पहले ही वज्रपात ने कहर बरपा दिया है. आसमानी बिजली से पलामू और हजारीबाग में छह लोगों की मौत हो गयी.
Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में आज शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर वज्रपात होने की आशंका को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है. शुक्रवार को वज्रपात ने कहर बरपाया. छह लोगों की मौत हो गयी.
शुक्रवार को कई इलाकों में हुई बारिश
राजधानी रांची समेत राज्य के सभी इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई. रांची में 15 मिमी बारिश हुई है. पलामू के मेदिनीनगर में सात मिमी और बोकारो में दो मिमी बारिश हुई. राजधानी रांची में बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया.
ये भी पढ़ें–झारखंड के पलामू में आसमान से बरसी मौत, वज्रपात से 2 चरवाहे समेत 4 ने तोड़ा दम
रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस
झारखंड में सबसे अधिक तापमान शुक्रवार को मेदिनीनगर का 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग ने दिन में तापमान में वृद्धि होने व उमस रहने की संभावना जतायी है.
वज्रपात से छह लोगों की मौत
झारखंड में मानसून के प्रवेश करने में अभी देर है, लेकिन इससे पूर्व ही वज्रपात ने कहर बरपाया है. शुक्रवार को पलामू और हजारीबाग के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गयी. पलामू के सतबरवा में गट्टू भुईयां (40 वर्ष), लेस्लीगंज में शिवराज उरांव (55 वर्ष), तरहसी में विंदु सिंह (28 वर्ष) की वज्रपात से मौत हो गयी, जबकि हजारीबाग के बरकट्ठा में बाल गोविंद महतो (42 वर्ष), चतरा के सिमरिया में सोहरी देवी (45 वर्ष) तथा कटकमसांडी में राजू यादव (30 वर्ष) की वज्रपात से मौत हो गयी.
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर तापमान
रांची 34.0
जमशेदपुर 36.5
मेदिनीनगर 37.8
बोकारो 34.1
चाईबासा 35.8
ये भी पढ़ें-झारखंड में क्यों खतरे में है आदिवासी समाज? रघुवर दास ने बतायी वजह, पेसा कानून पर हेमंत सरकार को घेरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










