ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में 48 घंटे आसमान से बरसेगी आग, हीट वेव की चेतावनी, 15 मई से बरसेंगी राहत की बूंदें

Updated at : 13 May 2025 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather Today: आज मंगलवार और कल बुधवार को झारखंड के पूर्वी और उत्तरी भाग में लू का प्रकोप रहेगा. गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहेगा. 15 मई से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. गरज के साथ बारिश हो सकती है. सोमवार को सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल में वज्रपात से क्रिकेट सीख रहे 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के कई इलाकों में 13 (मंगलवार) और 14 मई (बुधवार) को लू का प्रकोप बढ़ेगा. खास कर पूर्वी भाग में लू का प्रकोप ज्यादा रहेगा, जबकि 15 मई से मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखेगा. उत्तर-पूर्व में लू चलेगी, लेकिन अन्य हिस्सों में दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहने के साथ-साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है. यह स्थिति 16 मई तक रहने की संभावना है. झारखंड में 17 मई से एक बार फिर तापमान में वृद्धि हो सकती है.

संताल परगना इलाके में लू, यहां हुई बारिश


सोमवार को संताल परगना इलाके में लू की स्थिति बनी रही, जबकि दोपहर बाद पाकुड़, दुमका, रामगढ़, रांची, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, देवघर सहित कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हुई.

चांडिल में वज्रपात से बच्चे की मौत


झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में आसमान से मौत बरसी.
चांडिल के काटिया स्टेडियम में क्रिकेट सीख रहे नालंदा (बिहार) के 13 वर्षीय किशोर अनमोल सिंह की वज्रपात से मौत हो गयी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में भी है ‘रावण की नगरी’, रामायण काल से अलग कलाकारों का है गांव, इनका झूमर देखने उमड़ती है भीड़

बहरागोड़ा में 16 मिमी से अधिक बारिश


पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 16 मिमी से अधिक बारिश हुई. सोमवार को राज्य में मेदिनीनगर सबसे अधिक गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जो सामान्य से 0.3 प्रतिशत अधिक था. जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक व पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस कम था.

शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर–तापमान
रांची–36.3
जमशेदपुर–40.1
मेदिनीनगर–41.0
बोकारो–35.5
धनबाद–37.0
गढ़वा–40.0

ये भी पढ़ें: झारखंड में नाबालिग से हैवानियत, दरिंदों ने शादी समारोह से अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी 6 अरेस्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola