झारखंड में नाबालिग से हैवानियत, दरिंदों ने शादी समारोह से अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी 6 अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म के सभी छह आरोपी

Jharkhand Crime: झारखंड के गुमला जिले में नाबालिग लड़की को अगवा कर छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. बेहोश होने के बाद मरा समझ कर उसे जंगल में छोड़कर कर आरोपी भाग खड़े हुए. पीड़िता अपनी तीन सहेलियों के साथ शादी समारोह में आयी थी. इनमें तीन लड़कियां किसी तरह आरोपियों से बचकर भाग निकली थीं.

विज्ञापन

Jharkhand Crime: गुमला, दुर्जय पासवान-गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. दुष्कर्म के बाद लड़की जब बेहोश हो गयी तो उसे मरा समझकर जंगल में छोड़कर छह युवक भाग गए. आरोपियों के विरुद्ध नाबालिग लड़की के पिता ने सुरसांग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के बाद सुरसांग पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन छह आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी


जिन आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया है, उनमें
सुरसांग थाना क्षेत्र के बुकागढ़ा गांव के सुरेंद्र नगेसिया (18 वर्ष), (सिरूपर्धीया, पाकरटांड़, सिमडेगा) का अर्पण रोशन सोरेंग (18 वर्ष), (पूरनापानी गावं, सुरसांग थाना) का विमल कुमार (23 वर्ष), बुकागढ़ा थाना सुरसांग निवासी संजू राम (18 वर्ष), सिरुपर्धीया थाना पाकरटांड़ जिला सिमडेगा निवासी अमरदीप कुल्लू (24 वर्ष) और बुकागढ़ा थाना सुरसांग निवासी दिनेश तिर्की उर्फ नितिन (18 वर्ष) शामिल है.

शादी समारोह में आयी थी लड़की

सुरसांग थानेदार मुकेश प्रसाद टुडू ने बताया कि सुरसांग थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह था, जहां सिमडेगा जिले से बारात आयी थी. गांव की ही एक नाबालिग लड़की शादी समारोह में भाग लेने शाम को गयी हुई थी. तभी रात्रि करीब 9 बजे नाबालिग लड़की अपनी तीन सहेलियों के साथ शौच के लिए बाहर निकली थी. तभी बारात आए छह युवकों ने नशे की हालत में लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी. इस दौरान तीन लड़कियां युवकों से बचकर भाग निकलीं, जबकि एक नाबालिग लड़की युवकों की पकड़ में आ गयी. उस नाबालिग को सभी युवक जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के दौरान नाबालिग बेहोश हो गयी. लड़की को मृत समझ कर सभी युवक भाग निकले. जब रात में नाबालिग को होश आया तो उसने घर आकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. दूसरे दिन पीड़ित नाबालिग के पिता सुरसांग थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में भी है ‘रावण की नगरी’, रामायण काल से अलग कलाकारों का है गांव, इनका झूमर देखने उमड़ती है भीड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola