ePaper

झारखंड के 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

Updated at : 02 May 2025 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather today

झारखंड का मौसम.

Jharkhand Weather Today 2 May 2025: झारखंड के 20 जिलों में आज शुक्रवार 2 मई को बारिश-वज्रपात की संभावना है. तेज हवाओं का झोंका भी चलेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर राज्य के शेष भागों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. रांची में शुक्रवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: झारखंड के 4 जिलों को छोड़ पूरे झारखंड में शुक्रवार 2 मई को बारिश होगी. तेज हवाओं का झोंका चलेगा. वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर राज्य के शेष भागों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. उन्होंने कहा है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

रांची में शुक्रवार को बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि राजधानी रांची में शुक्रवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हो सकती है. रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि अभी अधिकतम तापमान में 2 दिन तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.

राजस्थान से कर्नाटक तक गुजर रहा ट्रफ, बांग्लादेश में चक्रवात

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजस्थान से लेकर केरल और मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र और कर्नाटक तक एक ट्रफ गुजर रहा है. वहीं, बांग्लादेश में एक चक्रवाती संरचरण बना हुआ है, जिसके असर से झारखंड समेत देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 मई को झारखंड के इन 20 जिलों में होगी बारिश

  1. गुमला
  2. लोहरदगा
  3. सिमडेगा
  4. पश्चिमी सिंहभूम
  5. पूर्वी सिंहभूम
  6. सरायकेला-खरसावां
  7. खूंटी
  8. रांची
  9. रामगढ़
  10. बोकारो
  11. हजारीबाग
  12. कोडरमा
  13. गिरिडीह
  14. धनबाद
  15. देवघर
  16. जामताड़ा
  17. दुमका
  18. गोड्डा
  19. साहिबगंज
  20. पाकुड़

कहां-कितनी हुई बारिश

शहर का नामबारिश (मिलीमीटर में)
रांची12.6 मिलीमीटर
जमशेदपुर07.8 मिलीमीटर
बोकारो24.4 मिलीमीटर
देवघर09.0 मिलीमीटर
हजारीबाग24.5 मिलीमीटर
खूंटी08.5 मिलीमीटर
सिमडेगा03.0 मिलीमीटर
स्रोत : मौसम विभाग

इसे भी पढ़ें

2 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर

धनबाद से अम्मार याशर गिरफ्तार, आतंकवादियों का नेटवर्क बढ़ाने में था सक्रिय, एटीएस ने दबोचा

Hazaribagh News: बारात से लौट रहे सुरेश को हाथी ने दारू में कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

रांची, हजारीबाग, धनबाद, समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में हो गयी रात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola