रांची, हजारीबाग, धनबाद, समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में हो गयी रात

Updated:
विज्ञापन
रांची के कोकर में झमाझम बारिश. दिन में हो गयी है रात. फोटो : अक्षय कुमार
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Heavy Rain in Jharkhand: झारखंड में रांची, हजारीबाग, धनबाद और पाकुड़ समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है. 3 बजे से पहले ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे. दिन में रात-सा नजारा हो गया. 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं. हवाओं के झोंके के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी.

विज्ञापन

Heavy Rain in Jharkhand| झारखंड की राजधानी रांची, हजारीबाग, धनबाद और पाकुड़ समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गयी है. 3 बजे से पहले ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे. दिन में रात सा नजारा हो गया है.

विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ रांची में हो रही झमाझम बारिश

देखते ही देखते 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं. करीब आधे घंटे की आंधी-तूफान के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई. कुछ ही देर में तेज हवाओं के झोंके के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी. आंधी-तूफान और जोरदार बारिश की वजह से सड़कों पर वाहन कम हो गये हैं.

बरही में 1 बजे ही आसमान में छाने लगे थे घने काले बादल

राजधानी रांची में बारिश होने से पहले हजारीबाग जिले के बरही में दिन में करीब 1 बजे अचानक आसमान पर काले घने बादल छा गये. बिजली चमकने लगी. गरज के साथ बरसात शुरू हो गयी. कुछ देर वर्षा भी शुरू हो गयी. बारिश के बाद बरही का मौसम सुहाना हो गया.

कोयलांचल में झमाझम बारिश का Video

उधर, धनबाद के कोयलांचल में भी झमाझम बारिश हुई. तेज आंधी के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

उपराजधानी दुमका में छाये काले बादल, मूसलाधार बारिश, वज्रपात

झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी है. रह-रहकर बारिश हो रही है. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी सूचना है. हालांकि, अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौसम से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

इसे भी पढ़ें

धनबाद से अम्मार याशर गिरफ्तार, आतंकवादियों का नेटवर्क बढ़ाने में था सक्रिय, एटीएस ने दबोचा

Hazaribagh News: बारात से लौट रहे सुरेश को हाथी ने दारू में कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola