झारखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज कई जिलों आंधी के आसार

Published by :Sweta Vaidya
Published at :30 Apr 2026 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज कई जिलों आंधी के आसार
बारिश सांकेतिक तस्वीर (Image- Canva)

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में हुई बारिश ने तपती गर्मी के तेवर को थोड़ा नरम कर दिया है. राज्य के खूंटी में 34.5 मिमी, बोकारो में 32.4 मिमी, रांची में 2.0 मिमी और कांके में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. अचानक बदले मौसम ने राहत के साथ परेशानी भी बढ़ा दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची और कई जिलों में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. एक से पांच मई तक भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. 

मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई परेशानी  

अचानक बदले इस मौसम ने जहां तापमान में गिरावट लाई, वहीं कई जगहों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ. बेड़ो के नेहालू-अम्बाटोली क्षेत्र में तेज हवा और छोटे ओले गिरने से कई फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है. वहीं सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा. ओरमांझी के कुकुई गांव में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी दो छात्राओं पर डाल गिर गई, जिससे वे घायल हो गईं. 

बिजली सप्लाई हुई प्रभावित 

राजधानी रांची में तेज आंधी और बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली व्यवस्था डगमगा गई. नामकुम-सिकिदरी हाई वोल्टेज लाइन ट्रिप कर गयी, जबकि हटिया-कांके अंडरग्राउंड केबल पंक्चर होने से सप्लाई प्रभावित रही. 

कई जिलों में आंधी की संभावना

Image- imd met centre ranchi

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल को राज्य के चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और रांची जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ गर्जन, वज्रपात और आंधी (अधिकतम गति 50–60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के शेष भागों में भी कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और आंधी (अधिकतम गति 40–50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: रांची स्मार्ट सिटी को लेकर CM हेमंत ने दिए निर्देश, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता

यह भी पढ़ें: गुमला में बवाल: विवादित जमीन मापी के दौरान अंचल कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नहीं हो पाया सीमांकन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola