ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं, छाया रहेगा घना कोहरा, 14 जिलों में येलो अलर्ट

Updated at : 10 Dec 2024 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: राज्य में छाया रहेगा कोहरा

Jharkhand Weather: झारखंड में आज सुबह में घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू समेत 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आम लोगों को सुबह में सावधानी के साथ बाहर निकलने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में फिलहाल बारिश नहीं होगी. अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं. आज सुबह में घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के पलामू और गढ़वा समेत 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है.

इन जिलों के लिए जारी है घने कोहरे का अलर्ट


मौसम विभाग ने झारखंड के जिन 14 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. सुबह में लोगों से सावधानी के साथ बाहर निकलने की अपील की गयी है.

तापमान में आएगी गिरावट


मौसम केंद्र रांची के प्रमुख और वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आएगी. इस वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा. तापमान में गिरावट के बाद दो दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

झारखंड के सभी जिलों के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान

झारखंड में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर

बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को झारखंड में भी दिखा. राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई. सुबह में कोहरा छाया रहा. इसके बाद बारिश होने लगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी. लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा.

Also Read: दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में, देखें Video

Also Read: रांची में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने कहा- घटेगा तापमान, सताएगी ठंड

Also Read: Kal Ka Mausam: बारिश के बाद झारखंड के 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

Also Read: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रंगदारी मांगनेवाले मिन्हाजुल को दिल्ली ले गयी पुलिस

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola