ePaper

Kal Ka Mausam: बारिश के बाद झारखंड के 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

Updated at : 09 Dec 2024 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam jharkhand dense fog

झारखंड में कल छाया रहेगा कोहरा.

Kal Ka Mausam: झारखंड में सोमवार को हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि 14 जिलों में कोहरा छाया रहेगा.य

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड के 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी झारखंड के जिलों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा.

3 दिन में तापमान में आएगी 5 डिग्री की गिरावट

बाद में आसमान साफ हो जाएगा. अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा. तापमान में गिरावट के बाद 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है पश्चिमी विक्षोभ

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना पश्चिमी विक्षोभ अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान और उससे सटे इलाके में है. पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में भी यह देखा जा रहा है. झारखंड में इसके असर से कई जगहों पर बारिश हुई.

गिरिडीह में हुई सबसे अधिक 14.2 मिलीमीटर वर्षा

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. गिरिडीह जिले में सबसे अधिक 14.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. कोनेर में भी 11.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया.

झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में

सरायकेला का उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि बोकारो का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा.

इन 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट

  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • देवघर
  • दुमका
  • गोड्डा
  • साहिबगंज
  • पाकुड़
  • सरायकेला-खरसावां
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • पूर्वी सिंहभूम

Also Read

रांची में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने कहा- घटेगा तापमान, सताएगी ठंड

दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में, देखें Video

निकाल लीजिए स्वेटर-रजाइयां, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रांची समेत झारखंड के कई जिलों में झमाझम वर्षा, देखें PHOTOS

रांची के पास इस हिल स्टेशन को देख भूल जाएंगे जम्मू-कश्मीर को

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola