दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में, देखें Video

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather: रामगढ़ के पतरातू में सुबह से तेज बारिश. फोटो : अजय कुमार

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा. राजधानी रांची समेत कई जगहों पर बारिश हुई. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ अपना सर दिखाने लगा है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है. गढ़वा में रविवार की रात को बारिश शुरू हो गई. सोमवार सुबह रांची में बारिश हुई. पलामू प्रमंडल वाले इलाके में रविवार से ही हवा की गति तेज हो गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पलामू, पतरातू और बोकारो में हुई बारिश

पलामू में तड़के करीब तीन बजे से बारिश शुरू हो गई, जो सुबह 5:15 बजे तक हुई. रामगढ़ जिले के पतरातू में सुबह लगभग 8:15 बजे से लगातार तेज बारिश हो रही है. बोकारो में सुबह 7:00 बजे से बूंदा-बांदी हो रही है.

मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि सोमवार को उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बादल छाये रहने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया. बारिश खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी.

वीडयो में देखें पतरातू में झमाझम बारिश.

रांची का पारा 10 डिग्री से हो गया था कम

रांची का न्यूनतम तापमान शनिवार को 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया था. यह रविवार को चढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है.

मंगलवार से न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगेगी. यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. मौसम में बदलाव के कारण डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास दर्ज किया गया. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. बोकारो का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 30.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

झारखंड में कोहरे का येलो अलर्ट

झारखंड में कोहरे को लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में नौ दिसंबर को घना कोहरा रह सकता है. विजुअलिटी भी कम हो सकती है. पूर्वी- पश्चिमी और सरायकेला-खरसांवा जिले में 10 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है. अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा.

Also Read

रांची में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने कहा- घटेगा तापमान, सताएगी ठंड

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3 दिन में 5 डिग्री गिरेगा तापमान, जानें कहां पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

Kal Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है वेदर, आज ही जान लें, कैसा रहेगा कल का मौसम

Aaj Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानें, आज का मौसम कैसा रहेगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola