रांची में बारिश शुरू, मौसम विभाग ने कहा- घटेगा तापमान, सताएगी ठंड

Updated:
विज्ञापन

Ranchi Weather: रांची में आज बारिश की संभावना.

Weather Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बने साइक्लोन के असर से रांची में बारिश शुरू हो गई है. बारिश खत्म होने के बाद कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

Weather Ranchi : बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. राजधानी रांची में सोमवार को मौसम बदल गया. सुबह में कोहरा छाया रहा. साढ़े 8 बजे के बाद बारिश भी शुरू हो गई. मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश बंद होते ही ठंड सताने लगेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची का न्यूनतम तापमान बढ़ा

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को आसमान में बादल छाये रहने की वजह से रांची का न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया था. शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया था, जो रविवार को 11.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया.

10 डिग्री से नीचे जा सकता है रांची का न्यूनतम तापमान

सोमवार को भी रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार के बाद रांची का मौसम बदल जाएगा. तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से भी नीचे जा सकता है. तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ेगी.

Also Read

Kal Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है वेदर, आज ही जान लें, कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में आज इन इलाकों में बारिश के आसार, 15 दिसंबर के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola