Jharkhand Weather: झारखंड में आज इन इलाकों में बारिश के आसार, 15 दिसंबर के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड

Updated:
विज्ञापन
बारिश से पहले छाया बादल

बारिश से पहले छाया बादल

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सोमवार को कई इलाकों में बारिश की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 11 दिसंबर से मौसम साफ होने लगेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather, रांची : झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह मौसम बदल गया है. कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है. सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दे दी है. इससे तापमान में गिरावट होगी. अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड का एहसास होगा.

कहां कहां होगी बारिश

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं. गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा में वज्रपात होने की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: Kal Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है वेदर, आज ही जान लें, कैसा रहेगा कल का मौसम

रांची में गिरा पारा

रांची में इस सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है. बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 3 डिग्री गिरकर 9.8 पर आ गया. यह सामान्य से कम है. मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण हल्के दर्जे की बारिश होगी. इससे दिन में बादल छाये रहेंगे और पारा गिरेगा.

10 नंवबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार को अधिकतर समय बादल छाये हुए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास होगा. सुबह सुबह हल्का कोहरा रहेगा. वहीं, 11 दिसंबर को मौसम का साफ रहेगा. वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद से ठंड और बढ़ेगी.

Also Read: Jharkhand Crime: नशे के खिलाफ एक्शन, 7 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन महिला तस्कर अरेस्ट

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola