केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रंगदारी मांगनेवाले मिन्हाजुल को दिल्ली ले गयी पुलिस
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 09 Dec 2024 9:42 PM
गिरफ्तार मिन्हाजुल अंसारी
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से रंगदारी मांगने वाले मिन्हाजुल अंसारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ट्रांजिट रिमांड पर उसे पुलिस दिल्ली ले गयी है. रांची सीजेएम कोर्ट से 72 घंटे की रिमांड मांगी गयी थी. अदालत ने 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है.
कांके (रांची): केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने और परिणाम भुगतने की धमकी देनेवाले मिन्हाजुल अंसारी को पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह कांके थाना क्षेत्र के गढ़ हुसीर होचर का रहनेवाला है. उसे रांची की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. मिन्हाजुल को दिल्ली ले जाने के लिए कोर्ट से 72 घंटे की रिमांड मांगी गयी थी. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी. इसके बाद आरोपी को लेकर पुलिस दिल्ली रवाना हो गयी.
मोइज और मिन्हाज को रांची पुलिस ने भेजा जेल
संजय सेठ को धमकी मामले में हिरासत में लिये गये मोइज अंसारी की संलिप्तता नहीं पाने पर दिल्ली पुलिस ने उसे छोड़ दिया क्योंकि जिस सिम से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को धमकी दी गयी थी, उसका उपयोग उसने नहीं किया था. उसकी प्रेमिका के पिता मिन्हाजुल ने उपयोग किया था, लेकिन होचर में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद मामले में हुई मारपीट में वारंटी होने के कारण गढ़ हुसीर निवासी मोइज अंसारी और उसके भाई मिन्हाज अंसारी को कांके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया.
साजिश में खुद फंस गया लड़की का पिता
मिन्हाजुल अंसारी ने अपनी बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए साजिश रची थी, लेकिन उसमें वह खुद फंस गया. मोइज ने मिन्हाजुल की बेटी और अपनी प्रेमिका को जो सिम और मोबाइल दिया था, उसी से मिन्हाजुल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को धमकी दी थी.
Also Read: Cyber Crime: बैंक अधिकारी बन कर केरल के बुजुर्ग से ठगे सात लाख रुपए, साइबर ठग देवघर से अरेस्ट
Also Read: Palamu Crime: अंधविश्वास में आठ साल के बच्चे की हत्या, अरहर के खेत में चाची ने मार डाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










