ePaper

झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब, न्यूनतम तापमान भी चढ़ा, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 31 Jan 2025 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Kal Ka Mausam

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ रहे हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के आसपास आ गया है. जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है. चतरा जिले को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक हो गया है. कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान अभी से 19 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेंटीग्रेड और चतरा का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक हो गया है. मौसम केंद्र रांची ने शुक्रवार को जो वेदर रिपोर्ट जारी किया है, उसमें कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है.

झारखंड में सरायकेला सबसे गर्म जगह, तापमान 33.9 डिग्री

मौसम विभाग ने एक दैनिक पूर्वानुमान भी जारी किया है, जिसमें कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. झारखंड के दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.9 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेंटीग्रेड चतरा में रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें : Video Viral होने के बाद मोहम्मदगंज के राजस्व निरीक्षक को डीसी ने किया सस्पेंड, भ्रष्ट अंचल कर्मचारियों में हड़कंप

2 दिन में 2-3 डिग्री बढ़ेगा झारखंड का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के न्यूनतम तापमान में अभी और वृद्धि होगी. 2 दिन में ही तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना मनौसम विभाग ने जताई है. साथ ही कहा है कि इसके बाद न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 1 फरवरी 2025 (शनिवार) को झारखंड के उत्तरी और उससे सटे मध्य भागों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान जताया है.

1 फरवरी को सुबह में दक्षिण-पूर्वी झारखंड में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के दक्षिण-पूर्वी भागों में शनिवार को सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी छाया रह सकता है. राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 1 फरवरी 2025 को अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेंटीग्रेड हो जायेगा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी झारखंड के 4 लाख लोगों को देंगे प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात, मिलेंगे इतने रुपए

साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हुआ पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो चुका है और अभी पाकिस्तान के उत्तर में समुद्र तल से करीब 3.1 और 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है. इससे संबंधित ट्रफ पूर्वोत्तर की ओर बढ़ चुका है. मौसम विभाग ने यह भी बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा में देखा जा रहा है. 3 फरवरी 2025 को पश्चिमोत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस तैयार होगा, जो मौसम को प्रभावित कर सकता है.

इसे भी पढ़ें

31 जनवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

हजारीबाग में जंगली हाथियों के झुंड ने किसान को पटककर मार डाला

एक अकाउंट और 94-95 लोगों के नाम से आवेदन, ऐसे हो रहा मंईयां सम्मान के लिए फर्जीवाड़ा

चतरा से कोडरमा जा रही बस बरही में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 7 घायल

इनकम टैक्स पर निर्मला सीतारमण के बजट से झारखंड चैंबर की उम्मीदें, वित्त मंत्रालय को दिये कई सुझाव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola