ePaper

चतरा से कोडरमा जा रही बस बरही में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 7 घायल

Updated at : 31 Jan 2025 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
Road Accident in Barhi Hazaribagh

बरही ओवरब्रिज के पास चतरा से कोडरमा जा रही बस को पिकअप वैन ने मारी टक्कर. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident in Jharkhand: झारखंड में शुक्रवार को सुबह-सुबह एक दुर्घटना हो गई. बस और पिकअप वैन की टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गये. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन पटना से रांची आ रहा था, जबकि बस चतरा से कोडरमा जा रही थी. कैसे ही दुर्घटना, कौन लोग हुए घायल, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Road Accident in Jharkhand: चतरा से कोडरमा जा रही एक बस शुक्रवार को सुबह-सुबह हजारीबाग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 7 अन्य घायल हो गये. दुर्घटना हजारीबाग के बरही ओवरब्रिज के पास हुई. चतरा से कोडरमा जा रही बस और पिकअप वैन की टक्कर में बसे उपचालक की मौत हो गई. घायल हुए 7 लोगों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां सभी का इलाज चल रहा है. मृतक विजय राम बस वाहन का उपचालक था. वह झुमरी तिलैया का रहने वाला था. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त पिकअप वैन.

पिकअप वैन के ड्राइवर समेत 7 घायल

दुर्घटना में पिकअप वैन के ड्राइवर समेत 7 लोग घायल हुए हैं. इनके नाम आफताब, मोहम्मद जियाउद्दीन, सुधा देवी, सिंघानी देवी, कांति देवी, जुली कुमारी और संजय कुमार (पिकअप वैन का ड्राइवर) हैं. सभी घायल चतरा के बताये जाते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे हुई सड़क दुर्घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस (JH02Q 7562) सुबह में चतरा से कोडरमा जा रही थी. बरही ओवरब्रिज के पास सवारी उतारने के लिए ड्राइवर ने बस खड़ी की थी. पटना की ओर से आ रहे पिकअप वैन (BR01 GM 7954) vs ने बस को ठोकर मार दी. बस के उपचालक विजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पिकअप वैन पटना से सीसा लोड करके रांची जा रही थी.

इसे भी पढ़ें

31 जनवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

हजारीबाग में जंगली हाथियों के झुंड ने किसान को पटककर मार डाला

एक अकाउंट और 94-95 लोगों के नाम से आवेदन, ऐसे हो रहा मंईयां सम्मान के लिए फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola