पीएम मोदी झारखंड के 4 लाख लोगों को देंगे प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात, मिलेंगे इतने रुपए

PM Awas Yojana
PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखड के 4 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात देंगे. योजना के आवेदन में कुछ खामियों की वजह से केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ झारखंड के लोगों को नहीं मिल रहा था.
PM Modi Gift| रांची, मनोज लाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के 4 लाख से ज्यादा लोगों को सौगात देने जा रहे हैं. हर लाभुक को केंद्र सरकार की ओर से 1.20 लाख रुपए मिलेंगे. केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत झारखंड के 4 लाख से ज्यादा बेघरों को अपना आशियाना देने जा रही है. ये वैसे लोग हैं, जिन्हें अब तक न तो ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ का लाभ मिला है, न ही झारखंड सरकार की ‘अबुआ आवास योजना’ के तहत आवास का लाभ मिला है. पहले केंद्र सरकार ने राज्य के 1.13 लाख बेघरों को आवास देने की स्वीकृति दी थी, लेकिन अब इस संख्या को बढ़ाकर 4,19,947 कर दिया गया है.
लंबे प्रयास के बाद झारखंड को ‘पीएम आवास योजना’
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भारत सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना लेने के लिए लंबा प्रयास करना पड़ा. एक समय में राज्य सरकार के पास पेंडिंग आवासों की संख्या काफी अधिक थी. ऐसे में केंद्र सरकार ने आवास देने से मना कर दिया था. सूची में त्रुटियों की वजह से भी आवास के आवंटन रोके गये थे. भारत सरकार से आवास नहीं मिलने की स्थिति में झारखंड सरकार ने ‘अबुआ आवास योजना’ की शुरुआत की थी. झारखंड सरकार की ओर से प्रति आवास 2 लाख रुपए दिये जा रहे हैं. इससे 3 कमरे का आवास बनाया जा रहा है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीएम आवास के लाभुकों को मिलेंगे 1.20 लाख रुपए
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को मकान का निर्माण करने के लिए 1.20 लाख रुपये दिये जायेंगे. इसमें मजदूरी का कार्य मनरेगा से कराया जायेगा. शौचालय निर्माण भी मनरेगा के कन्वर्जेंस से होना है. इस राशि से 2 कमरे का 269 वर्गफीट का मकान बनाया जाना है. मकान में एक किचन और बरामदा भी होगा.
इसे भी पढ़ें
31 जनवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें
हजारीबाग में जंगली हाथियों के झुंड ने किसान को पटककर मार डाला
एक अकाउंट और 94-95 लोगों के नाम से आवेदन, ऐसे हो रहा मंईयां सम्मान के लिए फर्जीवाड़ा
चतरा से कोडरमा जा रही बस बरही में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 7 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




