ePaper

Jharkhand Weather: डालटेनगंज में सबसे ज्यादा 40.8 मिमी बारिश, सबसे अधिक 38.4 डिग्री उच्चतम तापमान

Updated at : 01 May 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather heavy rain

हजारीबाग के बरही में बारिश के बीच गुजरती कार. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Weather: झारखंड में कई जिलों में जमकर बारिश हुई. सबसे ज्यादा वर्षा पलामू जिले के डालटेनगंज में हुई. यहां एक दिन में 40.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान भी यहीं रहा. 1 मई को रांची में 12.6 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 7.8 मिलीमीटर, बोकारो में 24.4 मिलीमीटर, देवघर में 9 मिलीमीटर, हजारीबाग में 24.5 मिलीमीटर, खूंटी में 8.5 मिलीमीटर और सिमडेगा में 3 मिलीमीटर वर्षा हुई. दुमका, पाकुड़ में भी गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की खबर है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में गुरुवार को कई जिलों में जमकर बारिश हुई. सबसे ज्यादा वर्षा पलामू जिले के डालटेनगंज में हुई. यहां एक दिन में 40.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान भी यहीं रिकॉर्ड हुआ. डालटेनगंज का उच्चतम तापमान आज 38.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

झारखंड में मई के पहले दिन कहां-कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग ने बताया है कि 1 मई को रांची में 12.6 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 7.8 मिलीमीटर, बोकारो में 24.4 मिलीमीटर, देवघर में 9 मिलीमीटर, हजारीबाग में 24.5 मिलीमीटर, खूंटी में 8.5 मिलीमीटर और सिमडेगा में 3 मिलीमीटर वर्षा हुई. दुमका, पाकुड़ में भी गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की खबर है.

दोपहर बाद आंधी के साथ हुई बारिश

दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और काले-काले बादल घिरने लगे. तेज आंधी चलने लगी. आंधी चलने के कुछ देर बाद गरज के साथ छींटे पड़ने लगे. कहीं हल्की बारिश हुई, तो कुछ जगहों पर झमाझम वर्षा हुई. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 बजे तक झारखंड के एक दर्जन से अधिक जिलों में गरज के साथ बारिश हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान से कर्नाटक तक गुजर रहा नॉर्थ-साउथ ट्रफ

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उत्तरी केरल के साथ-साथ पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक से लेकर समुद्र तल तक एक नॉर्थ-साउथ ट्रफ गुजर रहा है. इतना ही नहीं, उत्तरी बांग्लादेश और उससे सटे इलाकों में चक्रवात भी बना हुआ है, जिसका असर अभी झारखंड समेत भारत के अलग-अलग राज्यों में देखा जा रहा है.

ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

झारखंड में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. समुद्र से नमी वाली हवा आ रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 दिन में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

धनबाद से अम्मार याशर गिरफ्तार, आतंकवादियों का नेटवर्क बढ़ाने में था सक्रिय, एटीएस ने दबोचा

Hazaribagh News: बारात से लौट रहे सुरेश को हाथी ने दारू में कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

रांची, हजारीबाग, धनबाद, समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में हो गयी रात

14 साल की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले ने दुमका सेंट्रल जेल में की आत्महत्या

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola