ePaper

14 साल की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले ने दुमका सेंट्रल जेल में की आत्महत्या

Updated at : 01 May 2025 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Suicide in Dumka Central Jail

दुमका सदर अस्पताल में कैदी को ले जाते पुलिसकर्मी. फोटो : प्रभात खबर

Suicide in Dumka Central Jail: दुमका के सेंट्रल जेल से बड़ी है. 1 मई 2025 को पवन राय ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर ली. दुष्कर्म के बाद हत्या के इस आरोपी को कुछ कैदियों ने फांसी पर लटका देखा, तो उसे उतारा. जेल प्रशासन ने उसे तत्काल अस्पताल भेजा. डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के रहने वाले पवन राय को 27 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

Suicide in Dumka Central Jail| दुमका, आनंद जायसवाल : दुमका के सेंट्रल जेल से बड़ी खबर आ रही है. गुरुवार 1 मई 2025 को दोपहर में पवन राय ने दुमका सेंट्रल जेल के बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उस पर रिश्ते की नाबालिग भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप था. पवन राय ने बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी लगा ली. किसी की नजर पड़ी, तो जेल के बंदियों ने उसे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मसलिया के पवन राय पर है दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप

मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के रहने वाले पवन राय ने 16 अप्रैल की शाम खेत में शौच के लिए गयी अपनी 14 साल की भतीजी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी थी. अगले दिन पुलिस ने उसका शव बरामद किया. 10 दिन के बाद 27 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. 28 अप्रैल से आरोपित ने खाना-पीना छोड़ दिया. 30 अप्रैल को जेल प्रशासन के समझाने पर उसने खाना-पीना शुरू किया.

  • 16 अप्रैल को दुष्कर्म के बाद भतीजी को मार डाला
  • 17 अप्रैल को मिला था किशोरी का शव
  • 27 अप्रैल को आरोपी की हुई थी गिरफ्तारी
  • 01 मई को जेल के बाथरूम में कर ली आत्महत्या

एक मई को बाथरूम में गमछे के सहारे लगायी फांसी

एक मई को दोपहर में वह नहाने के लिए जेल के बाथरूम में गया. बाथरूम में ही गमछे के सहारे फांसी लगा ली. उसको लटकता हुआ देख बाकी कैदियों ने नीचे उतारा. जेल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पवन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ईसीजी के बाद मृत घोषित कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फांसी लगाने के कारणों की जांच हो रही है – जेल अधीक्षक

केंद्रीय जेल के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर का कहना है कि बंदी को जीवित हालत में फांसी के फंदे से उतारा गया, लेकिन अस्पताल ले जाने की क्रम में उसकी मौत हो गयी. उसने जेल में फांसी क्यों लगायी, इसकी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

धनबाद से अम्मार याशर गिरफ्तार, आतंकवादियों का नेटवर्क बढ़ाने में था सक्रिय, एटीएस ने दबोचा

Hazaribagh News: बारात से लौट रहे सुरेश को हाथी ने दारू में कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

रांची, हजारीबाग, धनबाद, समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में हो गयी रात

मई दिवस से पहले टीएसपीसी के पोस्टर ने मचाया हड़कंप, सशस्त्र आंदोलन तेज करने का किया आह्वान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola