ePaper

मई दिवस से पहले टीएसपीसी के पोस्टर ने मचाया हड़कंप, सशस्त्र आंदोलन तेज करने का किया आह्वान

Updated at : 30 Apr 2025 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
TSPC called for armed movement Before May Day Poster Created Stir

विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में चिपकाया गया टीएसपीसी का पोस्टर. फोटो : प्रभात खबर

TSPC Poster Created Stir Before May Day: झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने श्रमिक दिवस (मई दिवस) से पहले प्रखंड कार्यालय में पोस्टर साटकर हड़कंप मचा दिया है. पोस्टर में कई नारे लिखे हैं. श्रमिकों से सशस्त्र आंदोलन तेज करने की अपील की गयी है. उग्रवादी संगठन के इस पोस्टर से लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

TSPC Poster Created Stir Before May Day| पलामू, चंद्रशेखर सिंह : झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने पलामू जिले में कई जगह पोस्टर चिपकाकर हड़कंप मचा दिया है. उग्रवादियों ने पोस्टर के जरिये ‘सशस्त्र आंदोलन तेज करो’ का आह्वान किया है. पोस्टर पर मजदूर दिवस जिंदाबाद, शिकागो के वीर शहीदों को शत-शत नमन, शोषण-जुल्म के खिलाफ मजदूरों से एक होने का आह्वान किया गया है. कहा गया है कि शोषण, जुल्म, अत्याचार, भ्रष्टाचार को मिटाना है तो सशस्त्र आंदोलन तेज करो. पोस्टर में आगे लिखा गया है कि बीडीओ, बिचौलिया और मुखिया मालामाल हो रहे हैं. पुलिस के दलालों को होशियार किया गया है. उग्रवादियों ने मार्क्सवाद-लेनिनवाद माओ विचारधारा जिंदाबाद सहित एक दर्जन नारे लिखे हैं.

विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय में टीएसपीसी ने चिपकाये पोस्टर

पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार के बगल वाली दीवार पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने पोस्टर चिपकाया है. मंगलवार की रात को ही पोस्टर चिपकाया गया. बुधवार को दोपहर 12 बजे तक पोस्टर पर किसी की निगाह नहीं पड़ी. आदेशपाल की नजर उस पर गयी, तो उसने प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण के लिए निकले बीडीओ राजीव कुमार सिंह को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी. बीडीओ ने इसकी सूचना विश्रामपुर पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल दो चौकीदारों को ब्लॉक में भेजा, लेकिन खबर लिखे जाने तक पोस्टर दीवार पर चिपकी थी.

घासीदाग पंचायत भवन पर भी चिपकाया गया पोस्टर

उग्रवादी संगठन टीएसपीसी ने प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत घासीदाग की पंचायत भवन की दीवार पर भी पोस्टर चिपकाया गया है. मुखिया ने इसकी सूचना विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को दी. इसके बाद थाना प्रभारी दल-बल के साथ वहां पहुंचे और पोस्टर को फाड़ कर हटाया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पोस्टर पर लिखे हैं ये नारे

  • मजदूर दिवस जिंदाबाद
  • शिकागो के वीर शहीदों को शत-शत नमन
  • शोषण-जुल्म के खिलाफ सभी मजदूर एक हों
  • शोषण, जुल्म, अत्याचार, भ्रष्टाचार मिटाना है, तो सशस्त्र आंदोलन तेज करो
  • बीडीओ, बिचौलिया, मुखिया हो रहे मालामाल
  • पुलिस के दलाल होशियार
  • मार्क्सवाद-लेनिनवाद-माओ विचारधारा जिंदाबाद

इसे भी पढ़ें

Rain Alert: गुमला वालों सावधान! अगले 3 घंटे में गरज और आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Simdega Weather Alert: अब सिमडेगा के लिए जारी हुई चेतावनी, अगले 3 घंटे में क्या होने वाला है?

रांची आयेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का समय बदला, जानें नयी तारीख और जगह

Naxal News: ओपेन जेल में रहेगी सरेंडर करने वाली नक्सली सुनीता मुर्मू, मिलेंगे कई लाभ

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola