पलामू : बटाने नदी में डूबे दूसरे युवक का शव 43 घंटे बाद बरामद, NDRF ने झाड़ियों से निकाला

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारी व ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

पलामू की बटाने नदी में डूबे युवक राजू चंद्रवंशी का शव 43 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। पिकनिक के दौरान गहरे पानी में जाने से हुई थी मौत।

विज्ञापन

पलामू. जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सियरभूका बगीचा के समीप बटाने नदी में डूबे दूसरे युवक का शव करीब 43 घंटे बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया. एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने काफी मशक्कत के बाद नदी की झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के हेमजा गांव निवासी स्वर्गीय जगनारायण चंद्रवंशी के 32 वर्षीय पुत्र राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी के रूप में हुई है. वह टेंपो चालक था.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा था शव

जानकारी के अनुसार, राजू चंद्रवंशी का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर सियरभूका बगीचा के समीप बटाने नदी की झाड़ियों में जाकर फंस गया था. स्थानीय लोगों और पुलिस की लगातार खोजबीन के बावजूद शव नहीं मिल पा रहा था. करीब 43 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर शव को झाड़ियों से बाहर निकाला. लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव से दुर्गंध निकल रही थी.

NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने चलाया अभियान

शव बरामद होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. एनडीआरएफ इंस्पेक्टर गगन सिन्हा के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम ने नदी में अभियान चलाया और शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव पुलिस के हवाले कर दिया गया. मौके पर हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा समेत पुलिस के कई जवान मौजूद रहे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

पिकनिक मनाने पहुंचे थे युवक

बताया जाता है कि शनिवार को औरंगाबाद से युवकों की टोली हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा पउरा गांव के बेलघटी के समीप बटाने नदी में पिकनिक मनाने पहुंची थी. इसी दौरान तीन युवक नदी में स्नान करने उतरे और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गये.

ये भी पढ़ें: पलामू : बारिश में बहा पुलिया का एप्रोच, होमिया-करमाही मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद

ग्रामीणों ने एक की बचाई थी जान

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को बेहोशी की हालत में पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था. उसे हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. वहीं, रितिक कुमार और राजू चंद्रवंशी नदी में डूब गये थे. रविवार को खोजबीन के दौरान बोधगया थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता के करीब 23 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार का शव बरामद कर लिया गया था. रितिक औरंगाबाद में रहकर व्यापार करता था.

ये भी पढ़ें: पलामू : आहर में नहाने के दौरान डूबे सगे भाई-बहन, दोनों की मौत

दो युवकों की मौत

रितिक का शव मिलने के बाद भी राजू चंद्रवंशी की तलाश जारी थी. स्थानीय लोगों और पुलिस की लगातार खोजबीन के बावजूद उसका सुराग नहीं मिल रहा था. अंततः करीब 43 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने राजू का शव बरामद कर लिया.

इस तरह बटाने नदी में डूबे तीन युवकों में एक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, बटाने नदी में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई है.

बटाने नदी में करीब 43 घंटे बाद राजू चंद्रवंशी का शव निकालती एनडीआरएफ टीम और मौके पर मौजूद अधिकारी व ग्रामीण.   | Prabhat Khabar Network
राजू चंद्रवंशी का शव निकालती एनडीआरएफ टीम | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola