ePaper

रांची आयेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का समय बदला, जानें नयी तारीख और जगह

Updated at : 29 Apr 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
Samvidhan Bachao Rally Jharkhand Congress

रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते केशव महतो कमलेश, बंधु तिर्की व अन्य.

Samvidhan Bachao Rally Jharkhand Congress: झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाले संविधान बचाओ रैली और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रांची आ रहे हैं. संविधान बचाओ रैली की तारीख भी बदल गयी है. अब किस दिन रैली होगी और कहां होगी, इसका पूरा विवरण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी.

विज्ञापन

Samvidhan Bachao Rally Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ रैली की तारीख बदल गयी है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पहले तय किया था कि 3 मई को राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जायेगा. आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि इसकी तारीख में फेरबदल किया गया है. उन्होंने कहा कि रांची में 3 मई को होने वाली राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली अब 6 मई को पुराना विधानसभा मैदान में होगी.

रांची की रैली में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे

केशव महतो कमलेश ने कहा कि इस रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक भी होगी. इसमें मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल उपस्थित रहेंगे.

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल होंगे खरगे

केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह झारखंड कांग्रेस के लिए हर्ष का विषय है कि झारखंड निर्माण के बाद पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद मौजूद रहेंगे. यह गौरवपूर्ण क्षण होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी. इसको लेकर नेताओं, कार्यकर्ताओं और झारखंड के आम लोगों में उत्साह है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संविधान रक्षा की लड़ाई में जनता कांग्रेस के साथ – कमलेश

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है. संविधान रक्षा की इस लड़ाई में पूरी तरह से हमारे साथ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के अधिकारों का दमन नहीं होने देगी. संविधान रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी. इस संवाददाता सम्मेलन में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी और मुख्य प्रवक्ता किशोर शाहदेव एवं सोनाल शांति भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: आज 29 अप्रैल को झारखंड के किन शहरों में मिल रहा है सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर

Rain Alert: गुमला वालों सावधान! अगले 3 घंटे में गरज और आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Simdega Weather Alert: अब सिमडेगा के लिए जारी हुई चेतावनी, अगले 3 घंटे में क्या होने वाला है?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola