Jharkhand Weather: फिर गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, 2 दिन में इतना बढ़ने वाला है तापमान

झारखंड में फिर बढ़ेगा तापमान.
Jharkhand Weather: झारखंड में कई दिन की बारिश से गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम हुआ है, लेकिन अगले 2 दिन में तापमान बढ़ने जा रहा है. जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.
Table of Contents
Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कई दिनों तक गर्मी से राहत देने के बाद तापमान एक बार फिर बढ़ने वाला है. अधिकतम तापमान में 2 दिन में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.
3-4 डिग्री बढ़ने के बाद 4 से 5 डिग्री तक घटेगा अधिकतम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि अगले तीन दिन तक झारखंड में कहीं-कहीं वर्षा होगी, लेकिन 2 दिन में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ जाएगा. हालांकि, इसके बाद अचानक तापमान में 4 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आने के संकेत हैं.
झारखंड के दक्षिणी व मध्य भागों में गरज के साथ वर्षा की संभावना
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड के दक्षिण तथा मध्य भागों में यानी राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा जिलों में 10 और 11 अप्रैल को कहीं-कहीं तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. गरज के साथ वर्षा और वज्रपात होने की भी संभावना इन जिलों में है. 12 अप्रैल को भी दक्षिण तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात की संभावना है.
Jharkhand Weather: बरही में सबसे ज्यादा 25.2 मिमी बारिश
झारखंड के मौसम के बारे में उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग जिले के बरही में हुई. यहां 25.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. कोडरमा के तिलैया में 12.5 मिलीमीटर, हजारीबाग के बरकट्ठा में 8.6 मिलीमीटर, पलामू के डालटेनगंज में 2.5 मिलीमीटर, पूर्वी सिंहभूम के चकुलिया में 2.4 मिलीमीटर, पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 1.5 मिलीमीटर, गिरिडीह के बेंगाबाद में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.
डालटेनगंज का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जो 36.7 डिग्री सेंटीग्रेड था. सबसे कम न्यूनतम तापमान पलामू जिले के डालटेनगंज का रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.
झारखंड में कई दिनों की बारिश से मौसम हुआ सुहाना
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि कई दिनों से झारखंड में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 27.9 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 7.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.7 डिग्री कम हो गया है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 9.1 डिग्री कम है. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम है.
चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 11 डिग्री कम
पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा का उच्चतम तापमान 27 डिग्री पर आ गया है, जो आज की तारीख के सामान्य तापमान से 10.7 डिग्री कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है. बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम हो गया है, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




