ePaper

Jharkhand Weather Forecast: सरहुल के दिन रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 09 Apr 2024 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather forecast sarhul

सरहुल के दिन झारखंड के 10 जिलों में बारिश के आसार. प्रभात खबर.

Jharkhand Weather Forecast: आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सरहुल के दिन रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में बारिश होगी. मौसम विभाग का हर अपडेट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सरहुल के दिन झारखंड के कम से कम 10 जिलों में बारिश होगी. मौसम विभाग ने 11 अप्रैल (गुरुवार) के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. उस दिन इन जिलों में गरज के साथ बारिश होगी और कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है.

Jharkhand Weather Forecast: 7 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 9 अप्रैल की सुबह तक रांची समेत आधा दर्जन से अधिक यानी 7 जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. इन जिलों में गरज के साथ बारिश होगी और वज्रपात होने की भी संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

इन जिलों में बादल गरजेंगे, तेज हवाएं चलेंगी, वर्षा-वज्रपात के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे. तेज हवाएं चलेंगी. बारिश एवं वज्रपात के भी आसार हैं. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसलिए लोगों को सावधान एवं सतर्क रहने की जरूरत है.

10 अप्रैल को झारखंड के 10 जिलों में बादल छाए रहेंगे

बात बुधवार (10 अप्रैल) की करें, तो उस दिन 10 जिलों में बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ बारिश होगी और कुछ जगहों पर वज्रपात होने की संभावना है. 11 अप्रैल को संताल परगना को छोड़कर पूरे झारखंड में सरहुल मनाया जाएगा. उस दिन भी इन 10 जिलों (रांची, गुमला, खूंटी, बोकारो, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम) में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

Also Read : Jharkhand Weather: दो दिन में करीब 7 डिग्री घटा रांची का तापमान, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

12 अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री

मौसम विभाग ने राजधानी रांची में 12 अप्रैल तक आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान जताया है. कहा है कि 9 अप्रैल के बाद 10, 11 एवं 12 अप्रैल को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है.

रांची का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, 10 अप्रैल को 34 डिग्री, 11 अप्रैल को 30 डिग्री और 12 अप्रैल को 33 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. इसी तरह 9 अप्रैल को रांची का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, 10, 11 एवं 12 अप्रैल को 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

Also Read : झारखंड में कब और कहां – कहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

11 अप्रैल को सरहुल के दिन इन 10 जिलों में होगी बारिश

  • रांची
  • गुमला
  • खूंटी
  • बोकारो
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा
  • रामगढ़
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola