झारखंड में बदलेगा मौसम, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कुछ ही घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा. पलामू प्रमंडल और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम में बदलाव को देखते हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों से सावधान रहने की अपील की गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड के गढ़वा, लातेहार, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मौसम में बदलाव दिखेगा. तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश हो सकती है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम में बदलाव को देखते हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौसम का पूर्वानुमान

अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं

झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट


झारखंड में आज मध्य, निकटवर्ती उत्तरी, उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम का पूर्वानुमान

तेज हवाओं के झोंके, बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बुधवार (16 अप्रैल) को झारखंड के उत्तर पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा) शेष सभी भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. गरज और तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

21 अप्रैल तक बारिश होने के आसार


झारखंड में अगले छह दिन बारिश की संभावना है. 21 अप्रैल तक मौसम कूल-कूल रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 21 अप्रैल तक राज्य में आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. 19 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी की गयी है. इसके अनुसार गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Success Story: BBA, MBA जैसी बड़ी डिग्री नहीं, फिर भी लाखों कमा रही हैं झारखंड की ये महिलाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola