कोहरे से जन जीवन अस्त व्यस्त, खेती पर असर

Published by : VISHNU GIRI Updated At : 24 Dec 2025 7:50 PM

विज्ञापन

सिल्ली मुरी व आसपास के ग्रामीण इलाकों इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली मुरी व आसपास के ग्रामीण इलाकों इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह से ही घना कोहरा छाया रहता है. विजिबिलिटी इतनी कम रहती है कि 20 मीटर दूर तक भी देखना मुश्किल होता है. कोहरे व ठंड की मार सबसे अधिक दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रही है. इन्हें कामकाज में दिक्कत हो रही है. शाम होते ही चौक-चौराहे व सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है.

सब्जी खेती पर असर :

ठंड का प्रतिकूल असर खेती-बारी पर भी पड़ रहा है. सब्जी खेती में कोहरे के कारण पौधों में फंगस लगने व अन्य बीमारियों की संभावना बढ़ गई है. किसान संजय कोइरी, बुधु कोइरी, नरोत्तम कोइरी आदि ने बताया कि ठंड व कुहासे के कारण बैंगन, आलू, टमाटर, गोभी, मटर, सरसों जैसी फसलों में झुलसा रोग, फफूंद और कीटों का प्रकोप बढ़ने एवं फल-फूल झड़ना बढ़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola