Jharkhand Weather Forecast : आज झारखंड के रांची समेत इन इलाकों में फिर होगी बारिश, मेघ गर्जन की भी संभावना, जानें 18 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम

Updated at :15 Apr 2021 9:46 AM
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : आज झारखंड के रांची समेत इन इलाकों में फिर होगी बारिश, मेघ गर्जन की भी संभावना, जानें 18 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से कहीं-कहीं हवा भी चल सकती है. 18 अप्रैल से आकाश लगभग साफ रहने की संभावना है. इधर रांची का आज का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

विज्ञापन

Jharkhand weather Update, IMD Jharkhand Weather Forecast रांची : मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में गुरुवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यही स्थिति शुक्रवार को भी रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ व छत्तीसगढ़, ओड़िशा में निम्न दवाब का क्षेत्र बनने के कारण इसका असर झारखंड पर भी पड़ रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से कहीं-कहीं हवा भी चल सकती है. 18 अप्रैल से आकाश लगभग साफ रहने की संभावना है. इधर रांची का आज का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस, चाइबासा में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री तथा पाकुड़ में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola