Jharkhand Weather Forecast: रांची का बढ़ रहा है उच्चतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

jharkhand weather forecast
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड की राजधानी रांची का उच्चतम तापमान बढ़ रहा है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है.
Table of Contents
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड की राजधानी रांची का उच्चतम तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन-चार दिनों में उच्चतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.
15 अप्रैल को बढ़ेगा रांची का उच्चतम तापमान
मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया है कि सोमवार (15 अप्रैल) से राजधानी रांची का मौसम साफ हो जाएगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री हो जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान में रविवार की तुलना में 1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की जाएगी.
रांची का तापमान इस दिन बढ़कर 38 डिग्री हो जाएगा
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल (मंगलवार और बुधवार) को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड बना रहने का अनुमान है. वहीं, 18 अप्रैल (गुरुवार) को उच्चतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री हो जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 24 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है.
4-5 दिन में धीरे-धीरे बढ़ेगा झारखंड का उच्चतम तापमान
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले 4-5 दिन में झारखंड का उच्चतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. तापमान में 3 से 4 डिग्री तक वृद्धि हने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल तक रांची में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
गोड्डा का उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा
अभिषेक आनंद ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान के मामले में गोड्डा सबसे गर्म रहा. यहां उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान के मामले में चाईबासा सबसे निचले स्थान पर रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
पछुआ हवा चलेगी, आसमान में बादल छाए रहेंगे
उधर, राजधानी रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग (AMFU) ने 15 अप्रैल को झारखंड का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान जताया है. साथ ही कहा है कि पछुआ हवा चलेगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे. सापेक्षिक आर्द्रता 17 से 31 फीसदी के बीच रह सकता है.
रांची गर्म है या ठंडा?
रांची में आसमान मुख्यत: साफ है. मौसम शुष्क है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
आज का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में?
झारखंड में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. सापेक्षिक आर्द्रता 17 से 31 प्रतिशत रह सकता है. पछुआ हवा भी चलेगी.
रांची में अधिकतम तापमान कितना है?
रांची में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है. पूरे दिन तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
Also Read : Weather Today: फिर 40 डिग्री पहुंचा झारखंड का तापमान, अभी और बढ़ेगी गर्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




