Jharkhand Weather: झारखंड में आने वाली है कड़ाके की ठंड, जानें रांची समेत अन्य जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम
कुहासे में बाइक चलाते लोग.
Jharkhand Weather: झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में गुरुवार को हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा. लेकिन अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है.
रांची : झारखंड के लोगों को अभी और कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी. इससे स्पष्ट है कि अभी और सर्दी बढ़ेगी. वहीं, अगर हम आज के मौसम की बात करें तो झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा. मौसम शुष्क रहेगा.
रांची में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो राजधानी रांची में 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में मौसम साफ हो जाएगा. दोपहर में धूप खिली हुई रहेगी.
Also Read: झारखंड के लोग ठिठुरने के लिए रहें तैयार, गिरने वाला है तापमान, जानें, कैसा रहेगा कल का मौसम
न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की हो सकती है गिरावट
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. उन्होंने यह भी सूचना दी थी कि 15 दिसंबर तक तो कई मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना तो नहीं है. लेकिन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेंटीग्रेड या इसके आसपास पहुंच सकता है.
बीते 24 घंटे में रांची और जमशेदपुर में कैसा था मौसम
रांची में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. जबकि जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड था. उसी तरह डालटेनगंज का न्यनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई.
Also Read: देवघर के सारठ में पावर ग्रिड की साइट पर ब्लास्ट, 9 करोड़ की जीआइएस मशीन जलकर खाक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










