झारखंड के लोग ठिठुरने के लिए रहें तैयार, गिरने वाला है तापमान, जानें, कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam Jharkhand
Kal Ka Mausam: झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. कोहरा या धुंध कब छाया रहेगा. तापमान में कितनी गिरावट होने वाली है. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. आइए, आपको बताते हैं क्या है आईएमडी का अपडेट..
Table of Contents
Kal Ka Mausam: झारखंड के लोग ठिठुरन भरी सर्दी के लिए तैयार हो जाइए. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसकी वजह से मौसम और सर्द हो जाएगा.
3 से 4 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का तापमान – आईएमडी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा, ऐसा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है.
सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में साफ हो जाएगा आसमान
अभिषेक आनंद ने झारखंड में कल का मौसम के बारे में पूछे जाने पर बताया कि सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. जहां कोहरा नहीं होगा, वहां धुंध रहेगी. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
5 दिसंबर को रांची में छाया रहेगा कोहरा
उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में गुरुवार (5 दिसंबर) को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा जिले में दर्ज किया गया. जमशेदपुर का उच्चतम पारा 29.4 डिग्री सेंटीग्रेड और गढ़वा का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.
Also Read
अरब सागर में बन रहे लो प्रेशर एरिया का क्या होगा असर? झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




