Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब तक शुष्क रहेगा मौसम

Published at :27 Feb 2022 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब तक शुष्क रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. दोपहर में कुछ देर के लिए झारखंड की राजधानी रांची में रिमझिम बारिश हुई. अभी भी आसमान में बादल छाये हुए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज रविवार को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें. मौसम विभाग ने इस संदर्भ में येलो अलर्ट जारी किया है. अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. दोपहर में कुछ देर के लिए झारखंड की राजधानी रांची में रिमझिम बारिश हुई. अभी भी आसमान में बादल छाये हुए हैं.

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज रविवार को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया गया है. 28 से 3 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. 4 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा. आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 5 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.

Also Read: झारखंड के पंचायत सचिव अभ्यर्थी नियुक्ति को लेकर घेरेंगे विधानसभा, सीएम हेमंत सोरेन से किया ये आग्रह
पिछले 24 घंटे का पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हुई है. सर्वाधिक बारिश 6.2 मिलीमीटर धनबाद के पुटकी में दर्ज की गयी. उच्चतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस साहिबगंज में दर्ज किया गया.

Also Read: झारखंड के भाषा विवाद और स्थानीय नीति आंदोलन पर क्या बोले बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी व दीपक प्रकाश
ये है पूर्वानुमान

आज 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 एवं न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 एवं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 01 मार्च को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 02 मार्च को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Also Read: JPSC News: छठी जेपीएससी के अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट याचिका, ये है मांग

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola