ePaper

रांची में तापमान घटकर 5.3 डिग्री, जानें कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम

Updated at : 17 Dec 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast News 17 December

मौसम विभाग ने घना कोहरा का जारी किया येलो अलर्ट. फोटो : एएनआई

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान घटकर 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी हुई है. राज्य के उच्चतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आज ही जान लें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी में न्यूनतम तामपान घटकर 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. यहां की दृश्यता घटकर 600 मीटर रह गयी है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि राज्य में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहा. बाद में आसमान साफ हो गया. अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 गंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा.

झारखंड के इन 5 जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम केंद्र रांची के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जायेगा. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इन 5 जिलों में सुबह लोग गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें, क्योंकि कोहरा या धुंध की वजह से दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर रह जायेगी.

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने झारखंड में बढ़ायी ठंड – मौसम वैज्ञानिक

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा है कि झारखंड में कोई विशेष परिस्थिति नहीं दिख रही है. हालांकि, उत्तर-पश्चिमी हवाएं बह रहीं हैं, जिसकी वजह से ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं तापमान में असामान्य परिवर्तन नहीं देखने को मिला. प्रदेश में कहीं बारिश भी नहीं हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में

झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम पारा 27 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के कांके में रहा. कांके का न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 18 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तर-मध्य भागों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है.

मौसम केंद्र रांची ने 5 जिलों के लिए जारी किया कोहरे का येलो अलर्ट.

रांची में कल का मौसम कैसा रहेगा

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो बृहस्पतिवार को सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. बुधवार को रांची के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. बोकारो, देवघर, बहरागोड़ा, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, सिमडेगा के बानो और जगन्नाथपुर में उच्चतम तापमान 27 डग्री से नीचे रहा. गुमला, खूंटी, बानो और जगन्नाथपुरम के उच्चतम तापमान में 0.9 से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें

खेत में मिला वृद्ध का शव, ठंड से मौत की आशंका, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिंदापाथर में ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण इलाकों में अलाव की भी व्यवस्था नहीं

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola