Jharkhand Weather Forecast : पलामू में चलेगा लू तो संताल व कोल्हान में बारिश, जानें मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार किस जिले में कैसा होगा मौसम

Updated at : 08 Apr 2021 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : पलामू में चलेगा लू तो संताल व कोल्हान में बारिश, जानें मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार किस जिले में कैसा होगा मौसम

New Delhi: Visitors walk down a road at the India Gate amid a cloudy and dusty weather conditions in New Delhi, Tuesday, March 30, 2021. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI03_30_2021_000199A)

मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज) तथा दक्षिण क्षेत्र (कोल्हान) में कहीं-कहीं गर्जन तथा वज्रपात के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Palamu News, weather update jharkhand : रांची : मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में बंगाल की खाड़ी में हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. इस कारण राज्य के कुछ इलाकों में बारिश और वज्रपात भी हो सकती है. वहीं राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, लातेहार) क्षेत्र में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज) तथा दक्षिण क्षेत्र (कोल्हान) में कहीं-कहीं गर्जन तथा वज्रपात के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है.

नौ और 10 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात, हल्की बारिश तथा तेज हवा चल सकती है. गुरुवार को इन इलाकों में आकाश में हल्के बादल छाये रह सकते हैं.

  • 11 अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इससे उमस बनी रहेगी और गर्मी बढ़ेगी.

  • नौ व 10 अप्रैल को राजधानी में भी होगा असर

  • 11 से मौसम शुष्क रहेगा, बादल छायेंगे, बढ़ेगी गर्मी

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola