ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में पहले चरण के मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या रुलाएगी गर्मी या बारिश करेगी परेशान ?

Updated at : 12 May 2024 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: झारखंड में पहले चरण के मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या रुलाएगी गर्मी या बारिश करेगी परेशान ?

Jharkhand Weather

झारखंड में पहले चरण के मतदान के दिन लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि पलामू को छोड़कर सभी जिलों का तापमान 40 के नीचे रह सकता है.

विज्ञापन

रांची: 13 मई को राज्य के चार लोकसभा क्षेत्र पलामू, लोहरदगा, सिंहभूम और खूंटी में मतदान होना है. मतदान का समय सुबह सात से शाम पांच बजे तक है. इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. रांची के मौसम केंद्र का अनुमान है कि केवल पलामू में 40 डिग्री सेसि तक अधिकतम तापमान रह सकता है. जबकि अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 40 से नीचे रह सकता है.

लोहरदगा में 34 से 36 डिग्री रहेगा तापमान

लोहरदगा में 34 से 36 तथा सिंहभूम में 36 से 38 डिग्री सेसि के बीच तापमान रह सकता है. खूंटी का तापमान 35 से 37 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है. तीनों लोकसभा क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि 15 मई तक राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.

16 मई से साफ होगा मौसम

16 मई से मौसम साफ होने का अनुमान है. इसके बाद अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेसि तक वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश बोकारो में हुई. वहां करीब 14 मिमी के आसपास बारिश हुई. चाईबासा के मंझगांव में आठ मिमी बारिश हुई.

मौसम में बदलाव की क्या है वजह

झारखंड के मौसम में हो रहे बदलाव के कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन है. राजस्थान से लेकर असम तक ट्रफलाइन बनने और राज्य से इसके गुजरने के कारण मौसम में बदलाव का सिलसिला अभी कुछ दिन जारी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 16 मई तक गर्म हवा से निजात मिलती रहेगी. हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे धीरे वृर्द्धि होगी. वहीं, आज के मौसम की बात करें तो आज भी राज्य का पारा 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है. इस दौरान कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत, आज इन इलाकों में चल सकती है आंधी, बारिश की भी संभावना

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola