झारखंड में दिखेगा चक्रवात का असर, कल से ही दिखेगा प्रभाव, 31 अक्टूबर तक इन जिलों में बारिश के आसार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Oct 2025 6:19 AM
बारिश का दृश्य, Pic Credit- Chatgpt
Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 28 अक्टूबर को चक्रवातीय तूफान बनने की संभावना है. झारखंड में 28 से 31 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है.
Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण चक्रवातीय तूफान बनने की संभावना है. हालांकि इसका असर 27 अक्टूबर से ही झारखंड में भी देखने को मिलेगा. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 28 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 26 अक्टूबर, 2025 को दी.
झारखंड में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में झारखंड में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, उसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है. न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है.
कहीं कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना
राज्य में 28 से 31 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कई जगहों पर तेज हवा भी चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है.
27 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम केंद्र ने 27 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. 28 अक्टूबर को सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी और गुमला जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
29 से 31 अक्टूबर तक किन किन जिलों में होगी बारिश
29 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. 30 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 31 अक्टूबर को गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें.
Also Read: तालाब में समा गईं दो जिंदगियां, हजारीबाग में छठ की तैयारी कर रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










