झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, सुबह में रहेगी धुंध की स्थिति, जानें क्या है इसकी बड़ी वजह

Updated at : 15 Dec 2023 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, सुबह में रहेगी धुंध की स्थिति, जानें क्या है इसकी बड़ी वजह

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, न्यूनतम तापमान में और गिरावट आयेगी. गुरुवार को गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल सुबह में कोहरा व धुंध की स्थिति बनी रहेगी

विज्ञापन

रांची : उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवा के कारण झारखंड में ठंड बढ़ गयी है. पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. वहीं, कांके के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस था, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, न्यूनतम तापमान में और गिरावट आयेगी. गुरुवार को गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल सुबह में कोहरा व धुंध की स्थिति बनी रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा व मौसम शुष्क रहेगा. शाम होते ही ठंड बढ़ेगी. श्री आनंद ने बताया कि शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र खास कर जंगली इलाके, मैदानी इलाके व पानी स्रोत के पास के इलाके में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे झारखंड में न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है. इधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में ज्यादा बर्फबारी व अफगानिस्तान-पाकिस्तान इलाके से ठंडी हवा चलने से झारखंड में भी ठिठुरन भरी ठंड पड़ने की संभावना है.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में बर्बादी के निशान छोड़ गया तूफान मिचौंग, अब इस दिन से पड़ेगी जबरदस्त ठंड

पिछले पांच दिनों का रांची का न्यूनतम तापमान

तिथि— न्यूनतम तापमान

10 दिसंबर—12.4 डिग्री सेल्सियस

11 दिसंबर—10.1 डिग्री सेल्सियस

12 दिसंबर—10.1 डिग्री सेल्सियस

13 दिसंबर—10.2 डिग्री सेल्सियस

14 दिसंबर—9.0 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola