ePaper

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, ओला वृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

Updated at : 19 Feb 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Aaj Ka Mausam IMD

झारखंड के 7 जिलों में ओला वृष्टि और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी.

Jharkhand Weather: एक साथ 2-2 पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में मौसम बदल गया है. राज्य के 3 जिलों में ओला वृष्टि, तो 4 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. ओला वृष्टि वाले जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और वज्रपात वाले जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां जान लीजिए, कहीं आपके जिले में भी वज्रपात या ओला वृष्टि नहीं होने वाली है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: समुद्र तल पर बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड का मौसम बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने आज यानी 19 फरवरी 2025 के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कोल्हान प्रमंडल के 3 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी रांची समेत 4 जिलों (खूंटी, रांची, बोकारो और रामगढ़) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कहा गया है कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बुधवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, रांची, खूंटी, बोकारो और रामगढ़ जिले में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

सक्रिय हुए 2-2 पश्चिमी विक्षोभ

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट हिनू स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ बातचीत में कहा कि इस वक्त 2-2 पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ता दिख रहा है. झारखंड से ओडिशा जाने वाला ट्रफ अब बंगाल से तेलंगाना की ओर बढ़ रहा है. एक चक्रवात जम्मू और उससे सटे इलाके में बना हुआ है. वहीं, दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस समुद्र तल पर बना है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बदला झारखंड का मौसम

अभिषेक आनंद ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से झारखंड के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले की दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. 22 फरवरी तक झारखंड के अलग-अलग हिस्से में तेज आंधी के साथ वज्रपात और ओला वृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोल्हान के 3 जिलों में 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा, इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि आसमान में बादल छाये रहेंगे. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोाकरो जिले में वज्रपात और ओला वृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. इन जिलों में कुछ जगहों पर ओला वृष्टि भी होगी.

रांची के मौसम केंद्र ने जारी की वज्रपात के साथ वर्षा और ओला वृष्टि की चेतावनी.

रांची, खूंटी, रामगढ़ और बोकारो के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि राजधानी रांची, खूंटी, बोकारो और रामगढ़ जिले के लिए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की संभावना है. इसलिए लोगों को संभल कर रहने की जरूरत है. खराब मौसम में अपने घरों से बाहर न निकलें. वज्रपात के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें. खासकर मोबाईल फोन का. अगर घर से बाहर हैं, तो सुरक्षित जगह पर शरण ले लें. पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें.

झारखंड के मौसम की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 36 डिग्री सेंटीग्रेड और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 11.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. उन्होंने कहा कि अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसे बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें

19 फरवरी को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट, यहां चेक करें

NRHM घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, 12 बार पूछताछ के लिए जारी किया था समन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola