Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानें शनिवार को कैसा रहेगा मौसम
Jharkhand Weather: झारखंड में 8 नवंबर से बारिश की संभावना
Jharkhand Weather: झारखंड में रविवार से बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी. वहीं, कल दिन भर आसमान साफ रहेगा.
Jharkhand Weather, रांची : झारखंड में शनिवार के बाद ठंड बढ़ सकती है. क्यों कि, 8 नवंबर से कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गयी है. इससे तापमान में हल्की सी गिरावट होगी. वहीं, अगर हम कल के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास होगा. जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होगा. सुबह के समय में हल्का कोहरा छाया रहेगा. धीरे धीरे आसमान साफ होने लगेगा. दोपहर में धूप खिली रहेगी.
न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की सी गिरावट होगी. इसके बाद 2 से 3 दिनों के दौरान धीरे धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है.
Also Read: Jharkhand Potato Crisis News: आलू नहीं आने देने पर आमने-सामने हुए झारखंड और बंगाल के लोग, मचा बवाल
कहां कितना रहा तापमान
6 नवंबर को मौसम में कोई बड़ा बदलाव तो देखने को नहीं मिला. रांची में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री था. उसी तरह जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 30.08, न्यूनतम तापमान 11.9 था. बोकारो में अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री था.
8 दिसंबर को किन इलाकों में होगी बारिश
झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और इसके आसपास के इलाकों में 8 दिसंबर यानी रविवार को हल्की बारिश की संभावना है. 9 दिसंबर को भी विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश होगी. पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और रांची के कई इलाकों में हल्की बारिश की प्रबल संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










