झारखंड में रामनवमी की धूम, कुछ ही देर में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में चारों तरफ रामनवमी का उल्लास है. पूरा प्रदेश राममय हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में कुछ ही देर में मौसम बदलनेवाला है. गरज के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. इसे लेकर चेतावनी जारी की गयी है.
Jharkhand Weather Alert: रांची-आज रामनवमी की धूम है. झारखंड में चारों तरफ उल्लास है. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम समेत चार जिलों में कुछ ही देर में मौसम बदलनेवाला है. इन जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने को कहा है.
वज्रपात का येलो अलर्ट जारी
झारखंड के पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम जिले में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इन जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिकों ने की सावधान रहने की अपील
मौसम वैज्ञानिकों ने आम लोगों से अपील की है कि मौसम खराब रहने पर सतर्क रहें. सावधान रहें. खासकर घर से बाहर रहने पर काफी सजग रहने की जरूरत है. बारिश के दौरान भूल कर भी पेड़ के नीचे नहीं ठहरें. सुरक्षित स्थान पर ही रुकें. बिजली के खंभों से भी दूरी बनाकर रखें. मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पाकड़, गोड्डा और साहिबगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है पारा
झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है.
10 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
झारखंड में अब 10 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा. आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: Ration Card e-KYC: राशन कार्डधारियों सावधान! इस तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो कट जाएगा राशन कार्ड से नाम
ये भी पढ़ें: Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




