ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 28 Apr 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया. राजधानी रांची में झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. दिनभर तीखी धूप से लोग परेशान दिखे. शाम में मौसम ने करवट ली. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से लोगों को सुकून मिला. मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश से पहले तेज हवाएं चल रही थीं. ठंडी हवाओं से मौसम कूल-कूल हो गया था. बारिश की बूंदों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली. दिनभर तीखी धूप से लोग परेशान दिखे. शाम होते ही मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

इन पांच जिलों के लिए जारी की गयी है चेतावनी

मौसम विभाग ने झारखंड के देवघर, बोकारो, गढ़वा, जामताड़ा और लातेहार जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार अगले तीन घंटे के अंदर इन जिलों के कुछ भागों में तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इसके साथ ही बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम के मिजाज को देखते हुए चेतावनी जारी की गयी है.

मौसम का पूर्वानुमान

हजारीबाग और रामगढ़ में ओलावृष्टि का अलर्ट

झारखंड के हजारीबाग और रामगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. अगले दो से तीन घंटे में इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गयी है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

ये भी पढ़ें: Jharkhand Naxal: पहले मांगा हाईटेक आर्म्स, फिर 3 करोड़, लेवी वसूलने से पहले PLFI के तीन उग्रवादी अरेस्ट

ये भी पढ़ें: आदिवासी साहित्य आज भी क्यों है हाशिए पर? रांची में दिल्ली की प्रोफेसर डॉ आईवी हांसदा ने बतायी वजह

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola